
राजनांदगांव – जिले में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करों के विशेष अभियान चलाकर 02 प्रकरण में 02 शराब कोचियों से क्रमश: 70 एवं 45 पौवा देशी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित तथा शराब परिवहन करने प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों पर लगाम कसते हुए विशेष अभियान चलाकर दिनांक 13.03.2022 को स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम आटरा निवासी रूपेश कुमार सिन्हा, अपने मामा प्रेमलाल सिन्हा के धान फसल की खेत में काफी मात्रा में शराब छिपाकर रखा है तथा गणेश राम सिन्हा अपने घर में छिपाकर रखा है ।
की मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही के लिए तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक जांगड़े द्वारा 02 टीम गठित कर दोनों जगह पहुंचकर विधिवत कार्यवाही करते आरोपी रूपेश कुमार सिन्हा पिता जगन उम्र 23 साल निवासी आटरा थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव के कब्जे से 70 पौवा देसी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित कुल 12. 600 लीटर कीमती 4550/- एवं शराब परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक CG 08 AD 5955 कीमती 25000/- जुमला कीमती 29550/- तथा दूसरे प्रकरण में आरोपी गणेशराम सिन्हा पिता स्वर्गीय चमरू राम सिन्हा उम्र 65 साल निवासी आगरा थाना अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव के कब्जे से एक लाल सफेद रंग के थैला में छुपा कर रखे 45 पव्वा देसी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित कुल मात्रा 8.100 लीटर कीमती 2925/- जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया दोनों आरोपियों को माननीय सीजेएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया|
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक शंकर बर्वे, सहायक उपनिरीक्षक गंगसाय किरंगे, आरक्षक 1674 विजय कुर्रे, आरक्षक 1609 इस्माइल खान, आरक्षक 454 सुशील राउत, आरक्षक 1702 माघवेंद्र नवरत्न, सहायक आरक्षक 104 अमृत तुलावी एवं महिला सहायक आरक्षक 31 अंजू शांडिल्य की सराहनीय भूमिका रही|









































