
राजनांदगांव – आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव दौरे के दौरान उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आसिफ अली ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की। कार्यक्रम में अध्यक्ष आसिफ अली के साथ कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने स्थानीय बाबा फतेह सिंह हॉल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व का एक सेमीफाइनल है इसी तरह लोकसभा 2024 भी जीतना पार्टी का लक्ष्य है।









































