
युवाओं के संग मतदान जागरूकता का आयोजन
- 12 अप्रैल को पहले मतदान करना फिर दूजा काम करना
राजनांदगांव – संकुल केन्द्र मदराकुही अन्तर्गत प्राथमिक शाला, मदराकुही, पाण्डुका, सलिहा कौडिय़ा पूर्व माध्यमिक शाला पाण्डुका, पिपरिया, बाजगुड़ा, गोडऱी, लिमतरा में मतदाता जागरूकता अभियान अंर्तगत छात्र – छात्राओं द्वारा शाला स्तर पर गतिविधियां आयोजित कर ग्राम के मतदाताओं को 12 अप्रैल मतदान करने की अपील की गई।
बच्चों ने अपने शिक्षक – शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में पालकों की उपस्थिति में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता में मताधिकार को प्रेरित करने वाले संदेशपरक आयोजन किया। इस दौरान शाला स्तर पर बच्चों द्वारा अपने पालकों के लिए 12 अप्रैल पहले मतदान करना फिर दूजा काम करना की थीम पर ग्रीटिंग एवं अपील पत्र तैयार कर पालकों को भेंट किया गया। विद्यालयीन आयोजनों में ग्रामीणजन उपस्थित थे।









































