
राजनांदगांव शहर के एक निजी हांटल एबीस ग्रीन मे मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने,वरिष्ठ नागरिक परिचर्चा कार्यक्रम मे शामिल हुए और अपने विचार साझा किये ।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राजनांदगांव पहुचे केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को एक निजी हाँटल मे वरिष्ठ नागरिको के परिचर्चा मे शामिल हुए और अपने विचार साझा किये ।इस दौरान वरिष्ठ नागरिको ने मंत्री से कई सवाल कर अपनी जिज्ञासा शांत की ।मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वरिष्ठ नागरिको के सवालो को तनमन्यता से सुना और उनका आत्मीय जवाब दिया ।
एक वरिष्ठ नागरिक ने महगी दवाई एवं जैनरिंक दवाई के एम आर पी पर सवाल किया जिस पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिधिया ने बताया कि महगी दवाई के चलते लोग अपने ईलाज नही करा पाते है ऐसे मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश मे प्रधानमंत्री जन औषधी केन्द्र योजना संचालित की है और सस्ते दर मे दवा उपलब्ध करा रही है ।
इसी तरह प्रधान मंत्री आवास मे आ रही समस्याओ पर सवाल किये गये
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने केन्द्र सरकार व्दारा वरिष्ठ नागरिको के लिए चलाई जा रही योजनाओ के सम्बंध मे जानकारी दी ।उन्होने कहा कि बुर्जुगो के अधिकारो का हनन न हो और उन्हे विकास के फायदो मे उचित अवसर एवं हिस्सा मिले इस पर केन्द्र सरकार काम कर रही है ।वरिष्ठ नागरिक परिचर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिह सांसद संतोष पाण्डे भाजपा के पदाधिकारी सहित बडी संख्या मे वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आकांक्षी जिला कार्यक्रम मे सम्मिलित होने राजनांदगांव जिले के प्रवास पर थे









































