राजनांदगांव : रेलवे बोर्ड द्वारा गठित यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर लिया जाएगा , सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन 29 जून से…

राजनांदगांव – नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के यात्री सुविधा समिती के चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के डोगरगढ रेलवे स्टेशन पहुचकर यात्री सुविधाओ का जायजा लिया । इस मौके पर उन्होने कहा कि कोविड के कारण रुकी सभी एक्सप्रेस ट्रेनो का परिचालन 29 जून से सुचारु रुप से किया जायेगा ।

रेल मंत्रालय नई दिल्ली रेलवे बोर्ड द्वारा गठित यात्री सुविधा समिति के सदस्य श्रीमती विभाश्विनी अवस्थी, पी. माहातो ,रामकुमार पहान, और कैलाश लक्ष्मण वर्मा ने राजनांदगांव जिले के डोगरगढ रेलवे स्टेशन पहुचकर यात्री सुविधाओ का जायजा लिया । चार सदस्यीय टीम ने डोगरगढ रेलवे स्टेशन मे यात्री सुविधाओं के अंतर्गत प्लेटफार्म, टिकीट काउन्टर केटरिंग स्टॉल, डॉरमेटरी, यात्री प्रतिक्षालय, प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, प्लेटफार्म में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े व्यवस्था सहित पूरे स्टेशन परिसर में उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान उन्होने रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री एवं पानी की बोटल की वैधता तिथि, लाइसेंस की वैधता तिथि आदि की जॉंच की। प्रतीक्षालय में साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था, टायलेट, नल से पानी आदि का निरीक्षण किया और यात्रियों से स्टेशन में यात्री सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में चर्चा कर फीडबैक के साथ-साथ सुझाव भी लिए गए । साफ सफाई को लेकर टीम ने संतुष्टी जाहिर की ।

इस दौरान उन्होने रेलवे द्वारा स्टेशन मे की जा रही विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई | इस मौके पर मिडिया से चर्चा करते हुए नई दिल्ली रेलवे बोर्ड के यात्री सुविधा समिती के सदस्य श्री मति विभाश्वनी अवस्थी ने कहा कि कोविड के दौरान रुकी सभी ट्रेनो का परिचालन 29 जून से सुचारु रुप से किया जायेगा ।इसके लिए रेल मत्रालय अपडेट कर रही है । उन्होने बताया कि मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ के सभी स्टेशनो का निरीक्षण कर स्टेशनो मे यात्रीयो को हो रही मूलभूत समस्या को परखा जा रहा है ।

रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, वेटिंग हाल, प्लेटफार्म पर बेंचेस, व्हील चेयर्स, स्ट्रेचर्स, यात्री सुरक्षा, यात्रियों के साथ सौजन्य व्यवहार सुनिश्चित करना आदि का निरीक्षण करना एवं तथा सुझाव देना है । निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ए. के. सूर्यावंशी , वाणिज्य प्रबंधक – विकास कुमार कश्यप, परिचालन प्रबन्धक दिलीप सिंह, डोगरगढ के रेलवे स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।