back to top

राजनांदगांव : विवाहित की निर्मम हत्या , चचेरे भाई ने की बहन की हत्या…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव एक चचेरे भाई ने किसी पुराने विवाद के चलते अपनी बहन के निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी।
आरोपी ने घर के सुने पन का लाभ लेते हुए महिला के लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अपने हिरासत में ले लिया है।
तुमड़ी बोर्ड थाना क्षेत्र अंतर्गत दीवानभेडी में कल सुबह लगभग 10:00 बजे एक महिला की हत्या उसके घर जाकर कर दी गई।

Advertisements

महिला का हत्यारा उसी का चाचा का लड़का बताया जा रहा है कल सुबह उस वक्त आरोपी घनश्याम साहू पिता अंकालू राम साहू 21 वर्ष निवासी दीवानभेडी घर में जा घुसा जब महिला अकेली थी।

किसी पुराने विवाद पर आरोपी ने अपने चाचा की बेटी श्रीमती लता बाई साहू पति नवीन साहू 29 वर्ष निवासी दीवानभेडी पर ताबड़तोड़ लाठी डंडे से वारकरना शुरू कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई । घटना को अंजाम देकर हत्यारा मौके से फरार हो गया थाना प्रभारी तुमड़ीबोड़ रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक गांव से दूसरे गांव तक पुलिस को दौड़ाने वाला आरोपी अंततः पुलिस की घेराबंदी के बाद दबोच लिया गया आरोपी को भांदवि की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की तैयारी की गयी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page