back to top

राजनांदगांव : साप्ताहिक कार्यक्रम निजात के छठवे दिन रक्षित केन्द्र में प्रातः मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन….

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे नारकोटिक्स/ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम पूरे जिले में सभी वर्ग की महिला/पुरूषों/बच्चों को जोड़ने हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

Advertisements

इसी तारतम्य में साप्ताहिक कार्यक्रम के छठवा दिन रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में सभी वर्गां के बच्चें, महिला एवं पुरूषों के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, निजात अभियान के तहत पुरे जिले में अवैध नशा के खिलाफ कार्यवाही के साथ-साथ लोगां को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे अभियान पर जोर दिया जा रहा हैं।

आज हुई प्रतियोगिताओं में 8वीं वाहिनी छसबल (भा0/र0) जिला राजनांदगांव, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय एवं इकाई के पुलिस परिवार के बच्चे/महिला/पुरूषों ने अधिक से अधिक संख्या में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page