
राजनांदगांव – आक्सीजन मैन के नाम से जाने -जाने वाले और केन्द्रीय सडक सेफ्टी कौसिल के सदस्य प्यारे खान ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान कहा है कि केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी के सहयोग से पूरे देश के सडको को एक्सीडेन्ट फ्री जोन बनाने की कवायद की जा रही है इसके लिए देश के विभिन्न सडको को चिन्हांकित कर काम किया जा रहा है ताकि सडक दुर्घटना मे मे कमी ला जा सके
राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुचे केन्द्रीय सडक सेफ्टी कौसिल के सदस्य प्यारे खान ने कहा है कि पूरे देश के सडको को एक्सीडेन्ट फ्री जोन करने की कवायद की जा रही है इस कार्य के लिए केन्द्रीय मंत्री नीतिन गडकरी का पूरा सहयोग मिल रहा है । इसके लिए देश के विभिन्न प्रान्तो के एक्सीडेन्ट जोन सडको को चिन्हाकिंत कर कार्य किया जा रहा है । उन्होने बताया कि देश के महाराष्ट्र छत्तीसगढ कर्नाटक तेलगांना मध्य प्रदेश वेस्ट बंगाल उडीसा सहित 08 प्रान्तो की उन्हे जिम्मेदारी मिली हुई है छग राज्य मे बाईक एक्सीडेन्ट के मामले ज्यादा सामने आ रहे है इस पर कैसे रोक लगाई जायेगी इस पर काम किया जा रहा है ।
आक्सीजन मैन के नाम से जाने जाने वाले प्यारे खान ने कोरोना संक्रमण के दौरान पूरे देश मे आक्सीजन की आर्पूति की है उन्होने फ्लाईट एवं रेलमार्ग से पूरे देश के विभिन्न प्रान्तो मे आक्सीजन की सप्लाई की है । उन्होने बताया है कि देश मे आमेरिका की तर्ज पर सडको का निर्माण कराया जा रहा है ।प्यारे खान उर्स कार्यक्रम मे शामिल होने राजनांदगांव पहुचे थे ।









































