back to top

राजनांदगांव : अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल हमारे राज्‍य का अलंकरण : सांसद संतोष पांडे…

मृणाल की उपलब्धियों पर शुभकामनाएं देने निज निवास पहुंचे सांसद

Advertisements

राजनांदगांव – सांसद संतोष पांडेय ने अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के घर पहुंचकर उन्‍हें शुभकामनाएं दी। दरअसल, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे जिस टीम को प्रशिक्षण दिया उसने हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक एवं खेलो इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। सांसद श्री पांडेय ने मृणाल की प्रशंसा करते हुए उन्‍हें राज्‍य का अलंकरण बताया है।

बीते दिनों राजनांदगांव के दौरे पर रहे सांसद श्री पांडेय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे से भेंट करने शांतिनगर निज निवास पहुंचे। यहां उनके आगमन पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे एवं सांसद का फूल माला और पटाखों के साथ स्वागत किया गया। हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मृणाल के नेतृत्‍व में प्रशिक्षित हॉकी टीम ने जो उपलब्धियां हासिल की है उसे लेकर प्रशंसा की। उन्‍होंने मृणाल के उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। सांसद ने मृणाल के निवास में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी ।

सांसद ने कहा कि मृणाल ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश, राज्य एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्‍होंने मृणाल को राज्य का अलंकरण बताया और कहा कि प्रदेश के युवा उनकी उपलब्धियों से प्रोत्साहित होंगे। यह हमारे राष्‍ट्रीय खेल के लिए काफी जरुरी भी है।

दरअसल देश के सबसे प्रतिष्ठित एवं महत्वपूर्ण हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी के कोच मैनेजर के रूप में मृणाल चौबे ने अपनी सेवाएं दी है। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक एवं खेलो इंडिया महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

सांसद ने कहा कि ग्वालियर एवं लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम को सफल बनाने एवं राष्ट्रीय स्तर के विभागीय परीक्षा को उत्तीर्ण कर सीएजी में राजपत्रित अधिकारी बन कर मृणाल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतर्राष्‍ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे व उनके परिजनों ने शुभकामनाओं के लिए सांसद का आभार व्‍यक्‍त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page