
सांसद पांडे ने फोन पर ज्ञानेश्वरी को बधाई दी कहा राजनांदगांव सहित प्रदेश का गौरव
राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया प्रतियोगिता में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव के स्वर्ण पदक जीतने पर दूरभाष पर बधाई देते हुए उन्हें जिले सहित प्रदेश का गौरव बताया है | सांसद ने ज्ञानेश्वरी को इससे पूर्व ग्रीस में रजत पदक जीतने सहित यूथ नेशनल में रिकॉर्ड तोड़ने की श्रृंखला को आगे जारी रखते हुए एशियाई और ओलंपिक खेलों में राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है |









































