back to top

VISION TIMES : फिर सूरज देख सकेगा राहुल : बेहद करीब पहुंची रेस्क्यू टीम, कुछ देर का इंतजार और… 

जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को निकालने में जुटी रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली है। 88 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने राहुल के करीब पहुंच गई है।

Advertisements

रेस्क्यू टीम उनकी आवाज सुन रही है। अब से कुछ देर अब राहुल को बोरवेल से बाहर निकाला जाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को अलर्ट पर रखा गया है। बाहर निकालने के बाद यहां से उन्हें सीधे अपोलो अस्पताल ले जाया जाएगा।

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि राहुल शाम से अब बेहतर हालत में है। खाना मांग रहा है। इसके बाद हम फिर से आशान्वित हुए हैं। उसकी सांसें भी ठीक चल रही हैं। बच्चे की जान को खतरा नहीं है। अब हम कह सकते हैं कि अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके हैं।

राहुल साहू के सकुशल रेस्क्यू को लेकर सीएम भूपेश बघेल लगातार पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। इस कठिन पल में सीएम भूपेश ने ट्वीट कर हौसला बढ़ाया है। सीएम ने लिखा कि हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, हमारी टीमों पर पूर्ण विश्वास रखते हुए आशा करते हैं कि सुबह सूर्योदय के साथ राहुल साहू का मुस्कुराता चेहरा हम सबके बीच होगा। हम होंगे कामयाब!

Advertisements

You cannot copy content of this page