back to top

राजनांदगांव : अमलीडीह गौठान महिला समूह के लिए बना आमदनी अर्जित करने का सशक्त माध्यम…

  • महिला समूह ने दिखाया दम, अब आर्थिक तंगी का नहीं होगा कोई गम

राजनांदगांव डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत आमलीडीह के महिला समूहों ने अपने आप को साबित कर दिखाया है। महिला समूह द्वारा यहां तरह-तरह की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। महिला समूह के द्वारा यहां वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण के साथ-साथ गाय पालन, बकरीपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन के अलावा साग-भाजी बाड़ी एवं चारागाह का संचालन किया जा रहा है।

महिला समूह द्वारा ऐसा हुनर का प्रदर्शन किया गया है कि उन्होंने हर क्षेत्र में अपने कौशल को साबित कर दिखाया है। महिला समूह की अध्यक्ष ने बताया कि समूह की सभी महिलाओं को बारहमासी रोजगार मिल रहा है। इससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी मिल रही है। महिला समूह ने अपने गौठान योजना से जुड़कर आमदनी अर्जित करने का जरिया इख्तियार कर लिया है। यह ऐसा गौठान है जहां एक छत पर नीचे प्रथम तल में मुर्गी का पालन और ऊपर दूसरे फ्लोर में बकरी पालन किया जा रहा है।

कलेक्टर ने महिला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके द्वारा बखूबी ढंग से गौठान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने महिला समूह की मांग पर यहां नवीन शेड निर्माण की स्वीकृति दी। कलेक्टर ने कहा कि यह समूह की महिलाओं के लिए काफी सुकून की बात है कि वे बिना किसी परेशानी के बखूबी ढंग से गौठान का संचालन कर रही हैं। उन्होंने महिला समूह की इस अनूठी पहल के लिए प्रशंसा की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page