राजनांदगांव : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा तुमडीबोड़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 22 जून 2022। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तुमडीबोड़ में भगत युवा संगठन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम में साहू ने युवाओं को स्वस्थ मन एवं तन के लिए प्रतिदिन आधा घण्टा योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने योग से होने वाले लाभ के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मदन साहू, जनपद सदस्य श्रीमती भुनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती निर्मला साहू उपस्थित थे।  

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अलखराम साहू द्वारा योगाभ्यास कराया गया। नेहरू युवा केन्द्र राजनांदगांव के जिला युवा अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम द्वारा 15 मई 2022 से 20 जून 2022 तक लगभग 100 दिन तक विभिन्न ग्रामों में युवा मण्डलों के साथ योगा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सरपंच टीकम पटेल एवं भगत युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।