
राजनांदगांव – दिनांक 23 मई 2022 को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एसडीओ पीएस दीवान ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक 120 किलोमीटर की रफ़्तार से वाहन चलाते हुए शहर के होनहार युवा यश चौथवानी को अपने चपेट में ले लिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में दीवान पर धारा 279 /337/304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई थी और लगातार विरोध प्रदर्शन व् भारतीय जनता युवा मोर्चा की मांग पर पीएस दीवान पर धारा 304 के तहत मामला भी दर्ज किया गया।
लेकिन मामला दर्ज होने के आज कई दिन बीत जाने के बाद भी दीवान की गिरफ्तारी नहीं हुई है और वो पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसी मामले को लेकर एसडीओ दीवान की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के नेतृत्व ने सैकड़ों युवाओं ने स्थानीय सिटी कोतवाली जा कर थाने का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और दीवान कि जल्द चालान पेश कर उसे न्यायालय पे पेश करने की मांग की । जल्द चालान पेश कर दीवान को न्यायालय पेश नहीं नहीं होने की दशा में भाजयुमो ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक भाजयुमो का कोई कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा ।
एसडीओ को बचा रहा जिला प्रशासन – मोनू

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने मिडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि स्वर्गीय यश चौथवानी के मामले में पहले पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था लेकिन लगातार समाज , संस्कारधानी के लोग एवं भाजयुमों के दबाव के बाद अब जब गैर जमानती धारा दीवान पर लगा दी गई है तो उसकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई ये समझ से परे है। मोनू ने कहा कि इस मामले में अब तक विभागीय कार्यवाही भी नहीं हुई है जिससे स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन दीवान को बचाने कि जुगत में लगा है । जबकि यदि कोई सामान्य व्यक्ति होता तो अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी होती लेकिन दीवान को बचाया जा रहा है ।
ये लोग प्रमुखता से रहे उपस्थित
उक्त आयोजन में मुख्य रूप से सुमीत सिंह भाटिया , आकाश चोपड़ा , छाया तिवारी ,विवेक शर्मा , देवाशीष झा , पिंटू वर्मा , शिवम् यादव , उज्जवल कसेर, कमलेश प्रजापति , आशुतोष सिंह , जॉनी वैभव रंगारे, सूरज नायक , सोहन चौरसिया , प्रखर श्रीवास्तव , सज्जन सिंह ठाकुर , आशीष जैन , कमलेश लहरे , प्रह्लाद सिन्हा , साहिल गोलछा ,आदित्य पराते , रवि साहू , अभिषेक पांडेय , नितेश नायक , सुवितेश श्रीवास्तव , हिमांशु सोनवानी, प्रवीण शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, अभिषेक यादव , आशु डहरिया ,विजेंद्र प्रताप आर्य ,मनोज साहू , रवि राजपूत , कृष्णा निषाद , सोहन साहू , आदित्य साहू , सूरज गुप्ता , करण बग्गा , प्रिंस राजपूत , अशोक सिन्हा , संयम जैन , संभव बैद, प्रजव्वल गुप्ता , रोहित माखीजा , गीतेश्वर श्रीवास ,अभिषेक सेन , भूपेश साहू , लीलावती यादव , उमेश साहू , अभिषेक शर्मा , जयेश सोनी , अनुराग श्रीवास्तव , रोहित सिन्हा , चन्दन राजपूत , शुभम साहू, स्वरूप देवांगन , खिलेंद्र सिन्हा , आकाश सिंह , गुलशन यादव , आदित्य सोनी, पलाश ठाकुर , निहाल कश्यप, अजय नागवंशी ,सिद्धार्थ गौतम , लाव्यांश राजपूत , नीलेश पंसारी , आयुष श्रीवास्तव , अभिषेक झा, आशीष सिन्हा , अविनाश जैन , साहिल जुमनानी , गगन भाटिया , देवेश दुलानी , श्रेयांश मेश्राम , रोहन सिन्हा , वैभव बोरकर , गुलशन सोनकसरे , राहुल यादव सहित अन्य भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।









































