रायपुर – राज्य सरकार ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। तबादला सूची जारी हो गई है। इसमें राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर समेत 19 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को कलेक्टर- जांजगीर चाम्पा बनाया गया है। तारन प्रकाश सिन्हा की जगह राजनांदगांव में कलेक्टर के रूप में डोमन सिंह पदस्थ किए गए हैं।
दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। उनके स्थान पर पुष्पेंद्र मीणा को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा सौरभ कु मार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। रानू साहू को रायगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। चंदन कुमार को बस्तर, संजीव झा को कोरबा, दीपक सोनी को कोंडागांव, जितेंद्र शुक्ला को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे को कलेक्टर कबीरधाम बनाया गया है।
इसी प्रकार रजत बसंल को कलेक्टर बलौदाबाजार भाठापारा, पुष्पेंद्र मीणा – कलेक्टर को दुर्ग, । वहीं गौरव सिंह को कलेक्टर बालोद, विनित नंदनवार को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार को कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम – कलेक्टर- बलरामपुर रामानुजगंज, हरीश एस को कलेक्टर सुकमा और राहुल देव को कलेक्टर – मुंगेली बनाया गया है।














































