back to top

राजनांदगांव : युवक की मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से मौत…

राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी ग्राम होडी टोला निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई । थाना से मिली जानकारी के अनुसार युवक चुनेश्वर नेताम पिता टीकम सिंह नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी बीते सोमवार के दिन बारिश के चलते अंबागढ़ चौकी नगर के वार्ड नंबर 11 में अपने परिचित देवनारायण पटेल के यहां रुका हुआ था तभी 3:00 बजे के करीब अपने मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए बोर्ड के स्विच में मोबाइल चार्जर लगा रहा था।

Advertisements

उसी दौरान कमरे में अंधेरा होने के कारण बोर्ड स्विच से बाहर खुले में निकले बिजली के तार को वह देखने पाया और वह करंट की चपेट में आ गया युवक को करंट लगता देख तुरंत आसपास के लोगों ने मैन स्विच बंद कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page