
राजनांदगांव – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एवम कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश अनंत जी के द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अध्यक्ष श्री नवाज खान जी एवम महासचिव श्री विष्णु जी के अनुमोदन पर कांग्रेस पार्टी में सक्रियता एवम सामाजिक उत्कृष्ट कार्यों की वजह से श्री अरशद खान को अखिल भारतीय कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का राजनांदगांव का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस नियुक्ति पर अरशद खान जी के समर्थकों में उत्साह एवम हर्ष का माहौल है।
श्री खान यूवाओ में काफी लोकप्रिय है उनके समर्थकों में युवाओं की बड़ी फौज है साथ ही एक अच्छे वक्ता भी हैl पूर्व में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर रह चुके है। श्री खान ने मास्टर ऑफ सोशल वर्क एवम कानून की पढ़ाई की है।इस नियुक्ति पर उन्होंने धन्यवाद एवम् आभार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वो पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभायेंगे









































