back to top

राजनांदगांव : फास्ट फूड स्टॉल के नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए आरसेटी में पंजीयन प्रारम्भ….

राजनांदगांव 03 अगस्त 2022। बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अगस्त से शुरू किया जाएगा। संस्थान के निदेशक अभिषेक ठाकुर ने बताया की इच्छुक बीपीएल अभ्यर्थी जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं व 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग जिले के मूल निवासी है वह अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, स्वयं सहायता समूह सदस्य डायरी, अंक तालिका, बैंक पासबुक एवं 5 फोटो के साथ संस्थान में 3 अगस्त से 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा फास्ट फूड जैसे गुपचुप, चाट, चाईनीस, मोमोस, पावभाजी, पुलाव, समोसा, ब्रेड पकोड़ा जैसे अन्य पकवानो का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिससे अभ्यर्थी अपना स्वयं का स्टॉल चालू कर सके और रोजगार से जुड़ सके। प्रशिक्षण समाप्ति पर संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं ऋण के लिए बैंकों को ऋण प्रार्थना पत्र भरकर भेजे जाएंगे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नि:शुल्क चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफोर्म इत्यादि प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु 35 सीटों में महिला एवं पुरूष दोनों अपना पंजीयन करा सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page