राजनांदगांव : पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला…

demo photo

राजनांदगांव. शहर के कन्हारपुरी वार्ड में पुरानी रंजिश पर एक युवक के गले में चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिसनाबालिग आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्हापुरी निवासी प्रार्थी जागेश्वर साहू का वार्ड के ही एक नाबालिग लड़के से पुरानी रंजिश था।

Advertisements

बीती रात को आरोपी नाबालिग द्वारा प्रार्थी जागेश्वर साहू के गले में चाकू से हमला कर दिया। घटना में जागेश्वर साहू लहुलुहान होकर गंभीर अवस्था में मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घटना की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों व डायल 112 को दी गई। डायल 112 तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में जागेश्वर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची। पीडित का इलाज अस्पताल में जारी है।

पीड़ित जागेश्वर का आरोपी नाबालिग व उसके मां के कुछ समय पहले किसी बाद को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी रंजिश रखते जागेश्वर को जान से मारने की नीयत से गले में चाकू से हमला कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।