
राजनांदगांव शहर के पुराना बस स्टैंड के पास ही स्थित बजरंग होटल में देर रात भीषण आग लग गई आग लगने से होटल पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया गया है आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया वही गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है मौके पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।


आपको बता दे कि पुराना बस स्टैंड स्थित बजरंग होटल
मे आगजनी की घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सिलेण्डर फटने से हाँटल के छत के परखच्चे उडे। बताया जा रहा कि घटना रात लगभग 3.30 बजे के आस पास की है । अंदर करीब 10 गैस सिलेण्डर रखे होने की जानकारी सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है।









































