back to top

राजनांदगांव : बसंतपुर तालाब का होगा सौदर्यीकरण, महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 13 सितम्बर। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र के 51 वार्डो में मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के करकमलांे से वार्ड में विकास कार्य के तहत बसंतपुर वार्ड नं. 46 में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत लगभग 26.50 लाख रूपये की लागत से बसंतपुर तालाब सौदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष व वार्ड नं. 46 के पार्षद श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर वंजारी,सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, राजेश गुप्ता चम्पू, पार्षद प्रतिनिधि सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements


कार्यर्क्रम के प्रारंभ में वार्ड के सर्वश्री संजय साहू, राहूल मेश्राम, दीपक सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, अजय मेश्राम, श्रीमती ललिता बंजारे व श्रीमती अलसी बाई द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने वार्ड मेे आयोजित कार्यक्रम में तालाब सौदर्यीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्य के लिये राशि उपलब्ध कराये है,

इसी कडी में राजनांदगांव शहर में भी मूलभूत सुविधा रोड, नाली सहित सौदर्यीकरण के तहत उद्यान निर्माण, तालाब सौदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, मुक्तिधाम उन्नयन कार्य के लिये राशि उपलब्ध कराये है, जिससे वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज बसंतपुर तालाब सौदर्यीकरण कराने भूमिजून किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब सौदर्यीकरण के तहत पचरी, पाथवे व विद्युत व्यवस्था किया जावेगा, उक्त कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा ताकि वार्डवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर शहर में कराये जायेगे। इस अवसर उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page