back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, आज 7 आवेदन प्राप्त, 6 हुआ निराकृत…

राजनंादगांव 13 सितम्बर। नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। निर्देश के अनुक्रम में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम निगम के उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में 7 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 6 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।

Advertisements


उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जिसमें 7 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित संबंधी 6 आवेदन प्राप्त हुये, अतिक्रमण से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें से राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित संबंधी 6 आवेदनोें का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 1 आवेदन का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा।

उन्होंने कहा कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का निराकरण करना है। चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। जन चौपाल में सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page