back to top

रामायण की ‘सीता’ दीपिका बोलीं- मैं हूं न छत्तीसगढ़ की बहू… 

रायपुर। विजयदशमी के महापर्व के मौके पर आज प्रदेशभर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर में हर साल की तरह इस भी कॉलोनी में भव्य दशहरा उत्सव मनाया गया। यहां धनुष से निकले अग्निवाण ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों को जलाकर नष्ट कर दिया। जोर की आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले को जलाया। पूरा दशहरा मेला परिसर सियावर रामचंद्र की जय से गूंज उठा।

Advertisements

कार्यक्रम में इस वजह से और भी ज्यादा खास हो गया कि क्योंकि रामायण सीरियल के सीता-राम यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी शामिल हुई। रावण दहन से पहले अपना संबोधन दिया।

दीपिका ने कहा, मुझे यह तो पता था कि यहां भगवान राम की ननिहाल है। हम चंदखुरी में माता कौशल्या के मंदिर गए। वहां लोगों ने पूछा कैसा लगा भगवान राम की ननिहाल आकर। मैंने कहा, यह क्यों नहीं पूछते कैसे लगा ससुराल आकर। मैं हूं न छत्तीसगढ़ की बहू। यह दशहरा बताता है कि, हमें अपने अंदर के रावण को हटाना है और एक अच्छा नागरिक और व्यक्ति बनना है।

Advertisements

You cannot copy content of this page