राजनांदगांव : विजुअल पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु शहर में दल बल के साथ किया गया पैदल रात्रि गश्त….

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्यवाही किया जा रहा है।

राजनांदगांव शहर के गली मोहल्लों चौक चौराहों एवं आउटर इलाकों में पाइंट ड्यूटी, रात्रि गश्त, पैदल पेट्रोलिंग, शहर के आउटर में वाहन चेकिंग, बाजार-हाट में पेट्रोंलिंग किया जा रहा है और अपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों ब्रीफ कर उनका हौसला अफजाई किया गया जिससे जवानो द्वारा सिद्त के साथ शहर में भ्रमण कर अपराध नियंत्रण हेतु त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इस तरह राजनांदगांव पुलिस अपराधियों को किसी भी प्रकार की छुट नहीं देना चाहती। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी