back to top

राजनांदगांव – सांसद संतोष पांडेय ने कबीरधाम जिले के ग्राम चिल्फी में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात…

राजनांदगांव – सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लाक अंतर्गत वनांचल ग्राम चिल्फी पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना व उनसे चर्चा की।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य व पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष द्वय राजेंद्र चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मंगलूराम पोर्ते, महामंत्री प्रकाश धारवैया, बोड़ला मंडल उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य नरेश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि कांशीराम उइके, वरिष्ठ नेता दयालू श्रीवास, कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि संदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, निर्मल जैन, बृजेश तिवारी, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित नागरिकगण मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page