
राजनांदगांव शहर के सभी थानों में सियान डेस्क 12 अक्टूबर से शुरू हो गया है इसकी जानकारी राजनांदगांव एडिशनल एसपी लखन पटेल ने दी है।
अब जिले भर के सभी थानों में सियान डेस्क खोला जा रहा है। सियान डेस्क बुजुर्गों के लिए है। यहां आकर भी अपनी समस्याओं को बता सकते हैं जिसका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।
महिलाओं की तरह बुजुर्गों के लिए थानों में अलग डेस्क होने से उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। उन्हें लंबी लाइन का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनका समय भी बचेगा । सियान डिस्क सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। इस डेस्ड का लाभ उन वृद्धजनों को मिलेगा। जो किसी भी तरह से प्रताड़ित हैं वे थाने आकर सियान डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर पुलिस और समाज कल्याण विभाग से चर्चा कर हेल्पलाइन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री ने सियान हेल्पलाइन की घोषणा करते हुए कहा था कि प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा चिकित्सकीय देखभाल आश्रय प्रदान करने और कानों में सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वृद्ध जनो की अनोखी समुचित देखभाल करना सरकार का नैतिक दायित्व है । राज्य सरकार बुजुर्गों की हर तरह से मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।









































