back to top

रायपुर : शुक्र उदय आज , विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू…

रायपुर अष्टलक्ष्मी योग में शुक्र ग्रह का उदय आज होगा इसके साथ ही वैवाहिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे देवउठनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार शुक्र के अस्त होने के कारण ऐसा नहीं हो सका किसी भी शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह का उदय आवश्यक माना जाता है।

Advertisements


शुक्र के अस्त होने पर विवाह के शुभ मुहूर्त पर खत्म हो जाते हैं इस वर्ष 23 सितंबर को शुक्र अस्त हुए और 21 नवंबर को इनका उदय होने जा रहा है शुक्र के उदय होने के 3 दिन बाद से ही विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे इस वर्ष 21 नवंबर को शुक्र के उदय होने के साथ ही अष्ट लक्ष्मी योग बनने जा रहा है इस योग में विवाह संबंधित कार्य प्रारंभ करने वालों का वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है वर्ष 2022 में नवंबर और दिसंबर में शादी के अब केवल 8 ही शुभ मुहूर्त बचे हुए हैं अतिरिक्त शादी के लिए अब अगले वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।

अप्रैल में कोई मुहूर्त नहीं
2023 के पहले माह में शादी के कुल 9 मुहूर्त हैं इनमें 15 ,16 ,18 19, 25 ,26 ,27, 30 और 31 जनवरी का दिन शामिल है। फरवरी में शादी के सबसे ज्यादा मुहूर्त है इस महीने में कुल 14 मुहूर्त है जो 6 फरवरी से शुरू हो रहे हैं 6, 7, 8 ,9, 10, 12 ,13, 14 ,15, 17, 22 ,23 और फिर 28 फरवरी का दिन शादी के लिए शुभ बताया जा रहा है तीसरे महीने यानी मार्च में शादी के लिए 1,5,6,8, 11 और 13 तारीख है अप्रैल के महीने में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है इसके बाद मई के महीने में 13 मुहूर्त हैं जिसमें 6, 8, 9 ,10 11 ,15,16,20,21,22,27,29 और 30 तारीख विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।

Advertisements

You cannot copy content of this page