
- जस सम्राट दुकालु यादव का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
राजनांदगांव – स्टेशन पारा वार्ड नंबर 11 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली एवं वार्ड पार्षद नाजमा बेगम द्वारा स्वास्थ सुविधा केन्द्र(5 बिस्तर वाला हॉस्पिटल)का लोकार्पण कार्यक्रम, आयोग, निगम मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों व वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता हेमा सुदेश देशमुख महापौर नगर निगम राजनादगांव, विशिष्ट अतिथिगण नवाज खान अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव, अरुण सिंह सिसोदिया प्रभारी शहर जिला कांग्रेस राजनांदगांव, पदम कोठारी अध्यक्ष शहर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, कुलबीर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, हरिनारायण धकेता अध्यक्ष नगर निगम राजनांदगांव के करकमलों से लोकार्पण कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम दिन गुरुवार व दिनांक 24.11.2022 को रात्रि 07 बजे संपन्न होगा ।

आयोग मंडल के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सदस्य का सम्मान अतिथियों द्वारा किया जाना हैं सम्मान की कड़ी में धनेश पाटिला,जितेंद्र मुदलियार, मन्ना यादव,श्रीकिशन खंडेलवाल, हफिज खान, निखिल द्विवेदी, संजय जैन,वीरेंद्र चौहान,अशोक पंजवानी का सम्मान किया जायेगा। शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली एवं वार्ड पार्षद नाजमा बेगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से जस सम्राट दुकालु यादव जी का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 08 बजे से शुरू किया जाएगा ।









































