राजनांदगांव : डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण को याद किए…

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी नेता शहीद वीर नारायण जी की शहादत दिवस पर डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस ने डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के अंतर्गत ग्राम कन्हारगांव में जाकर शहादत दिवस पर उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया और छत्तीसगढ़ के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा कि हमारे क्रांतिकारी नेता छत्तीसगढ़ के लिए अपनी जान की बलिदान दी जिनका सपना था

कि आदिवासियों एवं छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को उनका अधिकार मिले इस अवसर पर उपस्थित थे डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, महामंत्री राजू राजपूत, पंचराम चंदेल, जनपद सदस्य पितांबर कंवर, डोगरगढ़ जनपद वन सभापति दिनेश ठाकुर, सरपंच सरला साहू,सतानंद कंवर ,गौतम वर्मा, रमेशर कंवर,पालसिग मरकाम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे