राजनांदगांव : छत्तीसगढ गौरव दिवस पर नगर निगम में गरिमामय आयोजन…

जन प्रतिनिधियों, पार्षदों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओ, अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच हुआ मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम संदेश का प्रसारण

शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

हितग्राहियों का हुआ सम्मान

राजनांदगांव- राज्य सरकार के 17 दिसम्बर 2022 को 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे राज्य में छत्तीसगढ गौरव दिवस का आयोजन करने के दिये गये निर्देश के अनुक्रम आज पूर्वान्ह नगर निगम सभागृह में गरिमामय आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के राज्य की जनता के नाम संदेश का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला उपस्थित थे एंव अध्यक्षता निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग. खादी ग्रामोद्योग से सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल,

पूर्व महापौर श्री सुदेश देशमुख, छ.ग. सिंधी अकादमी के सदस्य श्री अशोक पंजवानी, छ.ग. कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के सदस्य श्री वीरेन्द्र चौहान, समाज सेवी श्री पदम कोठारी सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण,पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व वार्डो में लगे मेडिकल मोबाईल यूनिट में स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हितग्राहियों का एवं धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में दवा खरीदने वाले व्यक्तियों का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित पार्षदों व नामांकित पार्षदों एवं अधिकारियों ने साल श्रीफल व पुष्पगुच्छ से सम्मान किया।


कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियो द्वारा छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर राज्य गीत के साथ किया गया,तत्पश्चात अतिथियों ने शासन के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं संबंधी लगे स्टाल का अवलोकन किया तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अतिथियों का गमले से स्वागत आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, विधि अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि सहित अधिकारियों ने किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के राज्य की जनता के नाम संदेश का प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री धनेश पाटिला ने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को सीधा लाभ पहुचने पर आज 17 दिसम्बर 2022 को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और इस अवसर पर गरिमामय आयोजन करने पर मैं निगम परिवार को बधाई देता हूॅ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने चुनाव के पूर्व जो जनता से वादा किये थे, उसे पूरा किये और प्रदेश के हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुचाए। चाहे ग्रामीण क्षेत्र में किसानों का कर्ज माफी, धान खरीदी जैसे योजना हो, चाहे नगरीय क्षेत्र में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना हो जनता को सीधा लाभ मिला है। उन्हांेने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किये उसे पूर्ण किये, जिसके कारण छत्तीसगढ प्रदेश देश मे नम्बर वन स्थान पर रहा और प्रदेश का गौरव बढाया। उन्होंने कहा कि मै अधिकारी कर्मचारी को धन्यवाद देता हूॅ, जिन्होेंने शासन की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुचाया।


निगम अध्यक्ष श्री धकेता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज पूरे प्रदेश में गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है, क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री जी ने चार वर्ष के कार्यकाल में जो भी येाजनाए लागू किये है उसे जनमानस तक पहुचाकर उन्हें लाभ दिलाया है। उन्होंने कहा कि सभी योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है जिससे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर उंचा हुआ है।


पूर्व महापौर श्री देशमुख, छ.ग. खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्री श्रीकिशन खण्डेलवाल एवं नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार की जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति को, समाज के लोगों को मिला, इस लिये आज प्रदेश में गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी की भी सोच थी कि देश प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिले जो आज साकार हुआ।


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने अपने स्वागत उद्बोधन में शासन की नगरीय निकाय के लिये जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नगरीय निकाय की योजनाओं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना, एक रूपये शुल्क पर सीधे भवन अनुज्ञा, मुख्यमंत्री मितान योजना, मोर जमीन मोर मकान, मोर मकान मोर चिन्हारी,

मोर मकान मोर आस योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृ़क्ष़्ाारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, कृष्ण कुंज योजना,राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत विकास कार्य के सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है, उक्त योजनाओं का लाभ जनता को सीधा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम राजनांदगांव सभी योजनाओं के सफल संचालन में तथा लोगों को लाभ देने में प्रदेश में अपना स्थान बनाया है।


कार्यक्रम में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित हितग्राहियों को चेक वितरण, ऋ़ण पुस्तिका वितरण के अलावा, हितग्राहियो का साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। आवास योजना के मोर मकान मोर आस योजना संबंधी नुक्कड नाटक का प्रदर्शन किया गया एवं उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोर जमीन मोर मकान के तहत चार हजार आवास पूर्ण होने पर केक काटकर अतिथियों के साथ उत्सव मनाया गया। साथ ही ई-रिक्शा का वितरण किया गया तथा मितान योजना के तहत जन्म-मृत्यु, विवाह आदि प्रमाण पत्र बनाकर दिया गया।


कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विधि अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि ने तथा संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर एडीएम श्री सी.एल. मारकंडे, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल गुप्ता सहित नायब तहसीलदार, निगम के अधिकारी कर्मचारी, हितग्राही आदि बडी संख्या में उपस्थित थे।