
राजनांदगांव – राष्ट्रीय सेवा योजना, विस्तार गतिविधि, आइक्यूएसी विभाग एवं बेस्ट प्रैक्टिस काँफ्लूएंस कॉलेज तथा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शहर में दो दिवसीय शहीदों की शहादत को नमन करते हुए देश और शहर के गौरव स्थल में शहीदों को नमन कर उनके शौर्य गाथाओं को स्मरण किया गया l
भारत की सीमाओं की रक्षा और गौरवशाली पराक्रम सेना के सैनिकों द्वारा प्रदर्शित होता है (कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) प्रो. विजय मानिकपुरी ने बताया कि सेना के पराक्रम के कारण ही देश में कई युद्ध पर विजय हासिल किया है भारतीय सैनिकों के शौर्य,साहस, पराक्रम और बलिदान की गाथाएं सदियों से गाई जाती है और आज के युवा पीढ़ियों को यह अहसास कराने के उद्देश्य से ही गौरव स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूरे शहर भारत माता चौक,
सदर बाजार, गुड़ाखू लाइन ,कामठी लाइन , बसंतपुर, भदोरिया चौक, महावीर चौक ,मानव मंदिर चौक ,जयस्तंभ चौक से होते हुए तिरंगा रैली निकाला गया और देश भक्ति धुन के साथ युद्ध में विजई होने की गाथा चौक चौराहे में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा संज्ञान कराया गयाl
प्राचार्य डॉ रचना पांडे कौन सी लेंस कॉलेज ने कहा हमारे सेना के जवान हजारों फुट ऊंचाई गर्मी बर्फीले हिमालय रेगिस्तान जैस विभिन्न मौसम के बावजूद देश को सुरक्षित और सुरक्षा प्रदान करते हैंं

डीजे के साथ मोटरसाइकिल रैली में महाविद्यालय से श्रीमती प्रीति इंदौरकर( विभाग अध्यक्ष) श्रीमती मंजू लता साहू (आइक्यूएसी प्रभारी )राधे लाल देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कॉलेज के विद्यार्थी तथा भूतपूर्व सैनिक एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl
मुख्य रूप से भूतपूर्व सैनिकों में सूबेदार मेजर रिटायर्ड राजेश शर्मा, रोशन व्यवहारे ,गंगा दास साहू ,रोहित कुमार साहू ,दिलेश्वर देवांगन ,देवेंद्र देवांगन ,प्रवीण साहू ,भगवान सिंह भाटिया एवं मार्गदर्शन करने वाले एम.आर.सेना (मास्टर वारंट ऑफीसर 1971 युद्ध एयर फोर्स) तथा श्याम राव कोटले (नायक सिग्नल मैन) की मुख्य उपस्थिति रहे
महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रैली पश्चात पद्म श्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में देशभक्ति गीतों पर एकल नृत्य एवं समूह नृत्य द्वारा देशभक्ति वातावरण एवं माहौल का आयोजन किया गया ।
महाविद्यालय के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल,संजय अग्रवाल एवं डॉ.मनीष जैन ने इस प्रकार के आयोजन हेतु महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की सराहना कीl









































