राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की आज भी कार्यवाही , 3 किलो पालिथीन जप्त…

गुरूद्वारा चौक से मानव मंदिर चौक के 12 ठेला खोमचा वालो पर 2 हजार 1 सौ रूपये जुर्माना,
3 किलो पालिथीन जप्त

राजनांदगांव 13 जनवरी। प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये शासन मंशानुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर जुर्माना कर जप्ती की कार्यवाही कर रही है।

इसी कडी मंे आज भी गुरूद्वारा चौक से मानव मंदिर चौक में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने 12 ठेला खोमचा वालों पर कार्यवाही करते हुये 2 हजार रूपये 1 सौ रूपये जुर्माना कर 3 किलो पालीथिन जप्त किये।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठाये जा रहे है। शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी सख्ती बरत कर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कडी कार्यवाही कर रही है।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक का उपयोग हर व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है, जिसका दुष्प्रभाव भी पड रहा है तथा प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है,

फिर भी लोग इसका उपयोग कर रहे है। इसके नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है। शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर लगातार कडी कार्यवाही की जा रही हैै।

कार्यवाही की कडी में आज फैव्हारा चौक के विशाल फल ठेला व वतन फल ठेला से 150-150 रूपये। इसी प्रकार मानव मंदिर चौक के शिल्पा प्राविजन से 4 सौ रूपये, विनोद फल ठेला से 5 सौ रूपये, सुरेन्द्र फल ठेला से 2 सौ रूपये तथा मिथुन, गजक, सत्यंम, दुर्गेश, अरूण, राजेश व लाल जी फल ठेला वालो से 1-1 सौ रूपये इस प्रकार कुल 2 हजार रूपये 1 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं 3 किलो पालीथिन जप्त किये।

उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है

कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।