back to top

राजनांदगांव : हल्दी वार्ड में भव्य रूप से मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस…

राजनांदगांव – युवाओं के अंदर मातृ देवो भव ,पितृ देवो भव तथा आचार्य देवो भव की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से बाल संस्कार केंद्र योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव के सेवाधारियों द्वारा जिले के हर गांव में जाकर मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम कर रहे हैं इसी कड़ी में बाल संस्कार एवं हरी साधक परिवार हल्दी के सेवाधारियों द्वारा हल्दी वार्ड में भव्य रुप से मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में माता-पिता अपने बच्चों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । बच्चे अपने माता-पिता को पुष्पों का हार पहनाकर , मिठाई खिलाकर ,आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। श्री साहू ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से देश विदेशों में 14 फरवरी को एक नया पर्व के रूप में मातृ पितृ पूजन दिवस मना रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page