भिलाई : दो सब इंजीनियर्स के घर में लाखों की हुई चोरी…

भिलाई । नेहरू नगर में चोरों ने नगर निगम भिलाई में पदस्थ दो सब इंजीनियरों के घर पर लाखों रुपए की चोरी की है। दोनों ही घरों में कोई नहीं था इसका फायदा चोरों ने उठाया। घटना की जानकारी शाम को घर वालों को हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार चोरी की यह घटना भिलाई निगम की सब इंजीनियर रीमा जांबुलकर व आर रमन शर्मा के घर पर हुई है। इस चोरी के संबंध में सब इंजीनियर रीमा जांबुलकर ने बताया कि घटना 24 व 25 फरवरी की दरमियानी रात की। वे अपने मायके चरोदा गई थी। पेड़ों में पानी देने के लिए कामवाली को चाबी दे दिया था। 25 फरवरी की शाम को पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले सब इंजीनियर के घर पर चोरी हुई है। इसके बाद रीमा जांबुलकर भी अपने पति के साथ अपने घर पहुंची तो देखा कि गेट का ताला लगा था। घर के अंदर पहुंचे तो अलमारी खुला था और पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

सब इंजीनियर रीमा जांबुलकर ने बताया कि उनके घर से लगभग 15 तोला सोना व डेढ़ लाख के करीब कैश गायब है। इसी प्रकार सब इंजीनियर आर रमन शर्मा ने बताया कि वह 18 फरवरी से अपनी बहन के घर कवर्धा गया हुआ था। 25 फरवरी की शाम को घर पर काम करने वाली बाई ने बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ था। सूचना के बाद घर पर पहुंचा।

इसके बाद देखा कि दो घरों में चोरी हुई । आर रमन शर्मा ने बताया कि उनके घर पर 15 लाख रुपए कैश रखा था जो उसने मकान बनाने के लिए रखा था जो उनके पिताजी के रिटायरमेंट का पैसा था। चोरों ने पूरा कैश पार कर दिया है। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई । दोनों घरों की चोरी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नेहरू नगर के दो मकानों में चोरी हुई है।

मौके पर जाकर शुरूआती जांच की गई है। दोनों घर आपस में लगे हुए हैं। यह दानों आवास भिलाई निगम में पदस्थ संब इंजीनियर आर रमन शर्मा व रीमा जांबुलकर को आबंटित हैं। रीमा जांबुलकर के घर से ज्वेलरी व कैश गायब है और रमन शर्मा के घर से कैश चोरी हुआ है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज बरामद किया है जिसमें आरोपी गेट फांदता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।