back to top

राजनांदगांव : प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा से जिले के किसानों में खुशी की लहर…

शासन द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा

Advertisements

– जिले के किसानों में खुशी की लहर

– कृषि के माध्यम से किसानों की समृद्धि के खुले द्वार, उनके चेहरे पर है उन्नति की उजास

धान खरीदी का दायरा बढ़ाने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री को कहा शुक्रिया

– 20 क्विंटल धान खरीदी होने से होगा फायदा – किसान श्री हेमशंकर साहू

– किसानों के लिए सरकार संवेदनशील – किसान श्री लखन साहू

राजनांदगांव 24 मार्च 2023। शासन द्वारा प्रदेश के किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कल विधानसभा में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की गई है। शासन के इस निर्णय से जिले के किसानों में खुशी की लहर है। शासन की किसान हितैषी इस पहल से कृषि के माध्यम से किसानों की समृद्धि के द्वार खुले हंै और उनके चेहरे पर उन्नति की उजास है। मेहनतकश किसानों के दुख, तकलीफ को समझकर संवेदनशील सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है। 

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री चेतनलाल चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी 15 क्विंटल से दायरा बढ़ाते हुए 20 क्विंटल कर दिया है। घर के खेती-किसानी में लगभग 32 क्विंटल धान का उत्पादन हो जाता है। ऐसे में धान की इतनी बिक्री हो जाना बड़ी बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इस पहल के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। 

ग्राम मोखला के किसान श्री लखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। पहले शासन द्वारा 15 क्विंटल धान की खरीदी की जाती थी। वहीं अब 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। जिससे धान को औने-पौने दाम में बेचने की जरूरत नहीं होगी। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। देश में सबसे ज्यादा धान खरीदी छत्तीसगढ़ में हो रही है। कृषि एवं किसानों के लिए सरकार संवेदनशील है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया। ग्राम मोखला के किसान श्री हेमशंकर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों के 15 क्विंटल धान खरीदी होने से बहुत फायदा होगा। ग्राम जंगलेशर के श्री खोमलाल सेन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस ऐतिहासिक निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पहल के लिए शुक्रिया कहा। 
Advertisements

You cannot copy content of this page