back to top

राजनांदगांव : एनएसयूआई के विद्यार्थीयो ने प्रथम सेमेटर परीक्षा के पुनः मूल्यांकन एवं पुनर्गणना की मांग को लेकर दिग्विजय कालेज के समीप किया धरना प्रदर्शन…

राजनांदगांव – एनएसयूआई के विद्यार्थीयो ने महाविद्यालय मे ली गई विभिन्न संकाय के प्रथम सेमेटर परीक्षा के पुनः मूल्यांकन एवं पुनर्गणना की मांग को लेकर दिग्विजय कालेज के समीप धरना प्रदर्शन किया है ।दरअसल केन्द्र सरकार की नई शिक्षी के तहत ली गई प्रथम सेमेटर के परीक्षा परिणाम मे अधिकांश बच्चे अनुर्तीण हो गये है ।

केन्द्र सरकार की नई शिक्षा निती के तहत दिग्विजय महाविद्यालय मे प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओ का सेमेस्टर पध्दति से परीक्षा ली गई है जिसके परीक्षा परिणाम मे अधिक्तर छात्र अनुतीर्ण हो गये है ऐसे मे यूएसएनआई के विद्यार्थीयो ने कालेज परिसर मे धरना प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तर पुस्तिका का पुनः मूल्यांकन एवं पुनर्गणना की मांग की है ।इस मौके पर बडी संख्या मे एनएसयूआई के छात्र नारे बाजी करते हुए कालेज परिसर पहुचे और धरना प्रदर्शन किया है ।छात्रो का कहना है कि सरकार की नई शिक्षा निती मे रिवेल की सुविधा न होने से परेशान हो गये है और इस मामले को लेकर कालेज प्रबंधन को ज्ञापन सौपा है ।

Advertisements

केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा निती को माँडल के रुप मे दिग्विजय महाविद्यालय सहित प्रदेश के आठ आटोनाँमस कालेजो मे लागू की गई है ।इस साल इन कालेजो मे जिन विद्यार्थीयो ने प्रथम वर्ष मे प्रवेश लिया है उन्हे सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा देनी पड रही है ।हाल हि मे सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित किये गये है जिनमे आधिक्तर विद्यार्थी अनुर्तीण हुए है ऐसे मे उत्तर पुस्तिका का पुनः मूल्यांकन एवं पूनर्गणना की मांग एन एस यू आई ने की है

Advertisements

You cannot copy content of this page