
दुर्ग – बैंक ऑफ बड़ौदा ज़िला दुर्ग के द्वारा कार्यालय सहायक, चौकीदार / माली के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 29.04.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है । इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्त कर सकते हैं।
पदों के नाम
- कार्यालय सहायक (Office Assistant)
- चौकीदार / माली (Watchman/Gardener)
पदों की संख्या – 02 पद
आवेदन शुल्क
इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक होनी चाहिए, इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी ।
शैक्षणिक योग्यता
Office Assistant –
किसी मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड / विश्वविद्यालय से स्नातक (बीएसडब्ल्यू / बीए / बीकॉम) योग्यता होनी चाहिए ।
Watchman/Gardener –
किसी मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड / विश्वविद्यालय से 7 वीं कक्षा उत्तीर्ण योग्यता होनी चाहिए ।
वेतनमान
- कार्यालय सहायक – 14,000/-
- चौकीदार / माली – 8,500/-
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ : 12-04-2023
- अंतिम तिथि : 29-04-2023
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड रंगीन
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- 10 वी की अंकसूची ( जन्म तिथि सत्यापन हेतु )
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो।
- रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन ( Dak / Speed Post ) आवेदन कर सकते हैं ।
यह कॉपी आवश्यक रूप से 29.04.2023 को या उससे पहले के पते पर पहुंच जाना चाहिए :
The
Authorized Person
Baroda Swarojgar Vikas Sansthan Trust
C/O Bank of Baroda
Regional Office Durg
First Floor, Zonal Market, Sector 10,
Bhilai, Dist- Durg (Chhattisgarh) –
490006









































