
राजनांदगांव 30 मई। चिखली वार्ड नं. 5 के राजीव युवा मितान क्लब द्वारा गत रविवार को शीतला माता मंदिर के पास रामनाम सप्ताह मंच में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के आतिथ्य में राजीव युवा लोक महोत्सव का आयोजन किया गया।
आयोजन के प्रारंभ में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष हेमलता साहू, संचिव जगन्नाथ साहू, कोषाध्यक्ष तोरण साहू व संयुक्त सचिव महेश साहू ने महापौर सहित वार्ड के वरिष्ठजनों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। लोक महोत्सव में एकल नृत्य, जोड़ी नृत्य व समूह नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह से भाग लेकर नृत्य की प्रस्तुति दिये।
सभी नृत्यों में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को महापौर श्रीमती देशमुख द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र से सम्मतानित किया गया। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों द्वारा जानवरों के पेयजल के लिये वार्ड के विभिन्न स्थानों में कोटना (जल पात्र) रखा गया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने लोक महोत्सव के पावन अवसर पर कहा कि चिखली के राजीव युवा मितान क्लब द्वारा राजीव युवा लोक महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड के बच्चों ने बढ चढ कर हिस्सा लेकर छत्तीसगढ के पारंपरिक एकल नृत्य, जोड़ी नृत्य व समूह नृत्य की सुमधुर प्रस्तुति दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने वार्ड में विभिन्न गतिविधिया आयोजित करने राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है,
गठित क्लब हर वार्ड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कडी में चिखली वार्ड के गठित क्लब पूर्व में खेल महोत्सव का आयोजन किये और अब लोक महोत्सव का सफल आयोजन किया है। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अपना जोहर दिखाया। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने चिखली के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियो द्वारा जानवरो के पेयजल के लिये वार्ड के विभिन्न स्थानों में कोटना रखने पर उनके कार्य की प्रशंसा करते हुये कहा कि उनका यह कार्य सराहनीय है और क्लब इसी प्रकार अच्छा कार्य कर वार्ड का नाम रोशन करे। लोक महोत्सव में बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।









































