
राजनांदगांव :-भारतीय जनता पार्टी इन दिनों मोदी जी के 9 साल पूरे होने पर 9 साल बेमिसाल मनाते हुए बूथ स्तर पर जा जाकर लाभार्थी सम्मेलन कर रहे हैं जिससे एक और तो ऐसा लगता है कि जैसे भाजपा ने चुनावी बिगुल बजा दी है उसी के तहत डोंगरगढ़ विधानसभा पाडा दाह मंडल के मुढ़ीपार ग्राम पंचायत में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के भाजपा नेता सहित डोंगरगढ़ विधानसभा के बड़े भाजपा नेता शामिल हुए और मोदी जी के 9 साल बेमिसाल की तारीफ करते हुए प्रदेश के कांग्रेस सरकार को कोसते नजर आए l
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के तरफ से लाभार्थी सम्मेलन का डोंगरगढ़ विधानसभा के मुढ़ीपार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पर पांडा दाह मंडल क्षेत्र से भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ थी वहीं मंच पर भाजपा के अनेक नेता मौजूद थे जब तक जिले से बड़े नेता नहीं पहुंच गए तब तक विधानसभा डोंगरगढ़ क्षेत्र के सभी भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल पर भाजपा शासन के तारीफों के फुल बांधे और प्रदेश में सरकार की बुराई करते नजर आए भाजपा नेता पवन मेश्राम जहां पर प्रधानमंत्री आवास को लेकर गरीब जनता को मोदी जी की विशेषता बताएं वहीं पर जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर करने प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू कश्मीर के 370 हटाए जाने तथा उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं को ग्रामीणों के साथ साझा किया तो वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी ने बताया कि बीते 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में वह देश की महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छे कार्य किए हैं फिर वह उज्जवला योजना हो या फिर घर घर में नल जल योजना की बात हो सभी बातों पर जनपद अध्यक्ष ने जनता के बीच में अपनी बात रखी और अंत में प्रदेश सरकार लब्रो और धोखे बाजो का सरकार है कहकर अपनी बात को विराम दें उसी समय जिले के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां पर मुड़ी पार के ग्रामीणों सहित भाजपा नेताओं ने शानदार उनका स्वागत किया इस कार्यक्रम में भाजपा के विनोद खांडेकर पवन मेश्राम पार्थ गेन्द्रे जिला पंचायत सदस्य राजेश श्याम कर रामेश्वर सूर्यकांत भंडारी सहित भाजपा के अन्य नेता एवं भाजपा मंडल के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे l










































