back to top

राजनांदगांव : व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का जन्मदिन व्यापारी साथियों के साथ सादगी पूर्वक मना…


राजनांदगांव। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली का जन्मदिन व्यापारी साथियों के साथ जिले के मुढ़ीपार ब्लॉक के ठेलकाडीह क्षेत्र में बहुत ही सादगी पूर्वक मनाया गया। इस बार व्यापार प्रकोष्ठ ने एक पहल थी कि बेफिजूल के खर्चे बैनर-पोस्टर पर खर्च ना करते हुए इन पैसों को जरूरतमंदों की मदद में लगाया जायेगा।

Advertisements


तदुपरांत ठेलकडीह में व्यापारियों की एक मीटिंग लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में हम जिले में निवासरत कांग्रेस विचारधारा वाले व्यापारियों को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्लेटफॉर्म से जोड़ने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले पंद्रह वर्षो में व्यापार भटककर दिशाहीन की स्थिति में था।

राजनांदगांव जिले के प्रत्येक कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारिक जनप्रतिनिधि महत्वाकांक्षा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं एवं अंतिम छोर में निवासरत जिले के व्यापारी साथियों को भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जा रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय मे कांग्रेस की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को 90 विधानसभा में 75 पार के रूप में मिलेगा।

जिला उपाध्यक्ष वा वक्ता खिलेश्वर पाल ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हुकुमचंद महोबिया, मंडी सदस्य अजय मारर्कण्डे, जिला उपाध्यक्ष खिलेश्वर पाल, अध्यक्ष सरपंच संघ व महामंत्री वेदराम साहू, घुमका ब्लाक अध्यक्ष संतोष देवांगन, जिला उपाध्यक्ष संजय मालू, जिला महामंत्री शोहेल खान, कांग्रेस नेता प्रवीण पारख, प्रहलाद यादव, गौतम सेन, चुन्नी साहू, सुमन गजेन्द्र, इलियाश भाई, गोरेलाल साहू, अमजद खान, सोहन वर्मा, टीकम, अरुण, होमेशवर, गप्पू, खिलेश्वर, जगेश, प्रशांत, राजेन्द्र सहित अन्य साथीगण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page