back to top

सनसाईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के निवेशक 31 जुलाई से पहले पी.के. गोयल एवं एसोसिएट्स को दावों का प्रमाण पत्र कर सकते है प्रेषित…

राजनांदगांव 19 जुलाई 2023। सनसाईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के निवेशक एवं वित्तीय लेनदार प्रारूप घ में अपने दावों का प्रमाण पत्र 31 जुलाई 2023 से पहले पी.के. गोयल एवं एसोसिएट्स 304 डी.आर. चेम्बरर्स 12/56 डी.बी. गुप्ता रोड कारोलबाग नई दिल्ली-5 के पते पर प्रेषित कर सकते है। पी.के. गोयल एवं एसोसिएट्स का कार्यालय दूरभाष क्रमांक 45660808, मोबाईन नंबर 9313502143 एवं ई-मेल आईडी ca.pawangoyal@gmail.com है।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि सनसाईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी दिवाला एवं दिवालियापन संहिता के तहत परिसमापन के अधीन न्यायालय राष्ट्रीय कंपनी निधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष प्रक्रियाधीन है। श्री पवन कुमार गोयल को सनसाईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड कंपनी का परिसमापक नियुक्त किया गया है। श्री गोयल द्वारा कंपनी की संपत्तियों का आधिपत्य प्राप्त कर नियमानुसार दावों का निस्तारण करते हुए निवेशकों को राशि लौटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page