back to top

मोहला : कलेक्टर ने मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य और स्वीप कार्यक्रम की दी जानकारी…

कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

Advertisements

-शत प्रतिशत नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने और मतदान प्रक्रिया में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की

मोहला 31 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य और स्वीप गतिविधियों की जानकारी से भली-भांति अवगत कराया।

बताया गया कि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। इस अवधि में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे हैं सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने से छूटे हुए नागरिक फार्म 6 भरकर अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।

इसी तरह स्थाई रूप से स्थानांतरित अथवा मृत व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में से विलोपित करने के लिए फार्म 7 भर सकते हैं।  मतदाता सूची को आधार से जोडऩे के लिए फार्म 6 बी भर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए फार्म 8 भर सकते हैं। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत 12, 13 व 19 एवं 20 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिले में 2 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। जिला स्तर, विकासखंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में संकल्प लिया जाएगा। छूटे हुए नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष पहल किया जाएगा ।


 नागरिकों को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने और निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि ईव्हीएम मशीनों के प्रथम कमीशनिंग का कार्य किया जा चुका है। जिले के नागरिकों में मतदान प्रक्रिया से रूबरू कराने के उद्देश्य से जिला कार्यालय, विभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में ईव्हीएम एवं वीवीपैट डेमोंसट्रेशन किया जा रहा है।

इसके माध्यम से लोगों को मतदान करने की प्रक्रिया से जागरूक एवं अवगत कराया जा रहा है। मोबाइल यूनिट के माध्यम से भी हाट बाजार एवं बड़े गांव में पहुंचकर लोगों को मतदान करने की प्रक्रिया से रूबरू कराया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने और निर्वाचन प्रक्रिया में शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपेक्षित सहयोग करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page