back to top

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री के राजनांदगांव प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर ने ग्राम सेम्हरा दैहान में तैयारी का लिया जायजा…

राजनांदगांव 31 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के राजनांदगांव प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्यारे लाल सिंह के मूर्ति अनावरण तथा अन्य कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्यारे लाल सिंह के मूर्ति अनावरण स्थल का अवलोकन किया।

Advertisements

कलेक्टर ने अधिकारियों को पंडाल, पेयजल, पार्किंग, हेलीपेड सहित अन्य व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page