
राजनांदगांव — चिंटफंड कम्पनी मे अपने गाढी कमाई को गवा चुके लोगो की राशि शासन ने लौटाई है ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये राजनांदगांव जिले के चिटफंड कम्पनी के 4835 निवेशको की राशि करीब एक करोड दस लाख रुपये लौटाई है । राजनांदगांव जिले के कलेक्टर सभागार मे आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उक्त राशि राशि लौटाई है विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,जुडे हुए थे ।
राजनांदगांव जिला प्रशासन व्दारा चिटफंड कम्पनियों में निवेश करने वाले निवेशको की राशि लौटाने की प्रक्रिया पहले भी की है। लोग अपने रुपये दुगुने करने के झांसे में फंसकर अपनी गाढी कमाईचिंटफंड कम्पनी में गवा चुके थे।

मामले की शिकायत होने पर प्रशासन के शहर के एक यालस्को चिटफंड कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उस कम्पनी की संपत्ति जप्त कर कुर्की की कार्यवाही की थी। इसी तरह आज सहारा कम्पनी के निवेशको की राशि लौटाई गई है ।
कलेक्टर डोमन सिह ने बताया कि आज राजनांदगांव जिले के चिंटफंड कम्पनी के 4835 निवेशको के करीब एक करोड 10 लाख रुपये की राशि लौटाई है उन्होने बताया कि अभी तक जिले मे चिंटफंड कम्पनी के निवेशको को 24 करोड 44 लाख रु की राशि लौटाई जा चुकी है ।उन्होने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगा ।









































