back to top

राजनांदगांव : झगड़ते मवेशियों के चलते साइकिल सवार युवक पुल से नीचे गिरा, मौत…

राजनांदगांव – वनांचल के ग्राम ठाकुरटोला में झगड़ते मवेशियों के चलते साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक का नाला के पुल से नीचे गिर कर मौत हो गया। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध हो गया है। ठाकुरटोला निवासी राजू उर्फ मोहन धुर्वे पिता रतन धुर्वे 35 वर्ष सुबह करीब दस बजे अपने साइकिल से खेत तरफ से लौटकर आ रहा था, तभी गांव से बाहर बहने वाले भड़भड़ा नाला के पास पहुंचा ही था कि सामने से जंगल की ओर चरने जा रहे मवेशियों का झुंड़ आ गया।

Advertisements

आगे जाने के लिए रास्ता नहीं मिलने पर वह युवक पुल के किनारे पर ही खड़ा हो गया, तभी मवेशियों के झुंड में से कुछ मवेशी आपस में लड़ते हुए युवक को जोरदार टक्कर मार दिया और युवक पुल से नीचे नाला में जा गिरा। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर उसे तुरंत नाला से बाहर लाया गया, तब युवक अचेत अवस्था में था तथा युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी।

उपस्थित लोगों ने तत्काल उसके परिजन सहित एम्बुलेंश को इस । घटना की जानकारी दी। एम्बुलेंस के पहुंचने पर युवक को शासकीय चिकित्सालय छुईखदान लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया युवक काफी मिलनसार और हसमुख किस्म का था।

उसकी मौत की खबर सुनकर पूरा गांव स्तब्ध हो गया है। युवक अपने दो भाईयों में वह छोटा भाई था 5 तथा वह गांव के मिडिल स्कूल में चपरासी कार्य में सेवा दे रहा था। उसका दो बच्चे भी हैं। इस घटना से मौत की खबर पाकर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page