back to top

राजनांदगांव : जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने फसल बीमा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना…


खरीफ उद्यानिकी फसल के लिए 16 अगस्त तक किया जाएगा बीमा
राजनांदगांव 07 अगस्त 2023। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश श्यामकर, पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा एवं कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

Advertisements

यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों को खरीफ 2023 में फसल टमाटर, बैगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक के लिए बीमा कराने हेतु जागरूक करेगी।


        उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डे ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा साग-सब्जी एवं फलों की खेती करने वाले किसानों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। इसके तहत इच्छुक ऋणी-अऋणी किसान खरीफ उद्यानिकी फसल के लिए 16 अगस्त 2023 तक अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या बीमा कम्पनी,

भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर अपने उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page