back to top

राजनांदगांव : शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 16 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित…


राजनांदगांव 07 अगस्त 2023। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजाभांठा, चमारराय टोलागांव, बम्हनीभांठा, सुखरी एवं ग्राम पंचायत अर्जुनी के वार्ड क्रमांक 10 से 20 तक में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए 16 अगस्त 2023 तक आवेदन आमंत्रित की गई हैं।

Advertisements

अनुविभागीय  अधिकारी राजस्व डोंगरगांव ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि शाख समिति, वन सुरक्षा समिति,

ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति अपना आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page