back to top

राजनांदगांव : मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा के माध्यम से पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…

राजनांदगांव जिले के काग्रेस भवन मे काग्रेस जनो ने छत्तीसगढ की पहली महिला सांसद ममता मयी मिनीमाता की पुण्य तिथी पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया और वक्ताओ ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।इस मौके पर काग्रेस जनो ने जी ई रोड स्थित सतनाम भवन पहुचकर मिनीमाता के आदम कद प्रतिमा पर माल्याअर्पण कर उन्हे अपना श्रध्दा सुमन अर्पित किया ।

Advertisements

संगोष्ठी सभा मे वक्ताओ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते बाताया कि मिनीमाता पांच बार की सांसद रही है और महिलाओ के उत्थान मे उनका विशेष योगदान रहा है ।वक्ताओ ने कहा कि मिनीमाता आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओ के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती थी उन्होने इसके लिए सडक से लेकर संसद तक लडाई लडी है ।इस मौके पर महापौर हेमादेशमुख ने कहा कि महिला अस्मिता कानून लाने मे मिनीमाता का विशेष योगदान रहा है ।

इस मौके पर शहर जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिह छाबडा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि मिनी माता महिला उत्थान के लिए कार्य किया है हमे ममतामयी मिनी माता से प्रेरणा लेनी चाहिए ।

छत्तीसगढ की पहली महिला सांसद मिनीमाता गरीब परिवार मे पली बढी थी उनका मूल नाम मीनाक्षी देवी था ।उनका विवाह सतनामी पंथ के गुरु घासीदास के पुत्र अगमदासके साथ हुआ था । संगोष्ठी सभा मे काग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page