राजनांदगांव : महापौर हेमा देशमुख ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं…

राजनांदगांव – नगर की प्रथम नागरिक हेमा सुदेश देशमुख ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

महापौर हेमा देशमुख ने शुभकामना संदेश में कहा- आप गढ़ रहें नवा छत्तीसगढ़… आपके यशस्वी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़…विकासपुरूष, जन-जन के प्रिय नेता, किसान पुत्र प्रदेश के दुलरवा मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि विकास की नई गाथा लिखने वाले, प्रदेश के माटी पुत्र, संघर्षशील, ऊर्जावान जननेता एवं छत्तीसगढ़ की अस्मिता के रक्षक यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मैं आपके स्वस्थ दीर्घायु एवं खुशहाली जीवन की कामना करती हूं आपके नेतृत्व की छत्रछाया में हमेशा आपका मार्गदर्शन हमको मिलता रहें।