back to top

राजनांदगांव : घुमंतू पशुओं के नियंत्रण के लिए प्रति गुरूवार चलाया जाएगा अभियान…

जनांदगांव 23 अगस्त 2023। जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों में मवेशियों के सड़कों पर खुले विचरण से होने वाली दुर्घटनाओं एवं फसलों को खुली चराई से बचाने के लिए प्रति गुरूवार को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में आने वाले सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में घुमंतू पशुओं के नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने इस अभियान में जिले के सभी अधिकारियों को पशुधन विकास विभाग के अमलों को पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements

You cannot copy content of this page